उत्तर प्रदेश

Bareilly: अश्लील तस्वीरों के जरिए युवती के भाई से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला

Admindelhi1
14 Jun 2025 11:49 AM IST
Bareilly: अश्लील तस्वीरों के जरिए युवती के भाई से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला
x
"धमकी देने वाला फरार"

बरेली: थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक युवक को उसकी बहन की इज्जत को दांव पर लगाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को उसकी बहन के एडिट किए हुए अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर भेजे और 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रकम न देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।

मोबाइल नंबर के आधार पर मामला दर्ज: पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अनजान नंबर से कॉल कर आरोपी ने सीधे तौर पर धमकी दी कि उसकी बहन को बदनाम कर देगा। इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो भेजे, जो युवती की असली तस्वीरों को एडिट कर बनाए गए थे। जब युवक ने आरोपी से उसकी पहचान पूछी तो पहले उसने खुद को सेटेलाइट बस अड्डे के पास रहने वाला बताया, फिर बाद में फरीदपुर थाना क्षेत्र के भगवंतापुर गांव का निवासी बताया।

घटना से युवक और उसका परिवार सदमे में हैं। युवक ने आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story