उत्तर प्रदेश

Bareilly: दुल्हन की मौत के मामले में झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज

Admindelhi1
16 May 2025 12:21 PM IST
Bareilly: दुल्हन की मौत के मामले में झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज
x

बरेली: जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे शादी के दिन झोलाछाप के गलत इलाज से दुल्हन की मौत के मामले में परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव के थान सिंह की पुत्री शांति की बुधवार को शादी थी, उसकी शाम को बरात आनी थी। इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद परिजन उसे नगर के झोलाछाप तस्लीम अहमद भूरा के अलशिफा हॉस्पिटल ले आए। यहां उसने तुरंत ड्रिप लगा दी। इलाज के दौरान कुछ ही देर में शांति की मौत हो गई।

काफी जद्दोजहद के बाद झोलाछाप ने मृत दुल्हन को जिंदा बताकर भोजीपुरा के एक मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने देर रात अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा होता देख झोलाछाप वहां से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाना चाहा, लेकिन वह झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। जिसके बाद वह लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने पिता की तरफ से तसलीम अहमद उर्फ भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Next Story