- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बिना अनुमति...
Bareilly: बिना अनुमति दूसरी शादी करने पर युवक के खिलाफ केस

बरेली: एक महिला ने युवक पर उससे छिपाकर दूसरी शादी करने और उससे पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। जब वह आरोपी के परिजनों से कहा कि उसके बेटी की उससे शादी हो चुकी है तो उन लोगों ने उससे सबूत मांगे और बाद में दहेज की मांग करने लगे। जबकि पीड़िता अभी भी उसकी दूसरी पत्नी के साथ रहने को तैयार है। इसके बाद भी आरोपी साथ रखने को तैयार नही है। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक और उसके घर वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्राम सहदौरा थाना पुलभट्टा जिला ऊधम सिंह निवासी महिला ने बताया वह सतीश कुमार निवासी ग्राम पचपेड़ा के छह साल से संपर्क मे है। आरोप है उसने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर करीब 18 महीने पहले युवक ने उससे मंदिर में शादी कर ली और फिर वह दोनों किराये के मकान मे रहने लगे। इसी बीच मई 2024 में सतीश ने किसी और से शादी कर ली। जिस समय वह सतीश के घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है।
आरोप है अब सतीश के परिवार वाले उससे दहेज मांग कर रहे है, न देने पर उसे साथ में रखने को तैयार नही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे अब तक डेढ़ लाख रुपये ले चुका है। पीड़िता अभी भी सतीश की दूसरी पत्नी के साथ रहने को तैयार है। इंस्पेक्टर संजय सिंह तोमर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सतीश व उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





