उत्तर प्रदेश

Bareilly: तमंचा दिखाकर व्यापारी से 7 चेक साइन कराए, मामला दर्ज

Admindelhi1
19 Jun 2025 12:26 PM IST
Bareilly: तमंचा दिखाकर व्यापारी से 7 चेक साइन कराए, मामला दर्ज
x

बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से तमंचे के बल पर जबरन 40 लाख रुपये का दबंगों ने चेक साइन करा कर ले लिए। आरोप है कि चेकों की तारीख बदलकर बैंक में जमा कर दिए। विरोध करने पर आरोपी 60 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के आकाशपुरम विस्तार निवासी हफीज अहमद ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को बुखारपुरा निवासी करामत उल्लाह खां उर्फ मुन्ना, उसकी पत्नी रानी और बेटा शारिक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सात चेकों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। जिन पर कुल राशि 40 लाख रुपये अंकित थी। मामले में पहले ही 22 मई 2023 को बारादरी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजकर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। अब हफीज का आरोप है कि करामत उल्लाह खां और उसके परिवार वालों ने उन्हीं चेकों की तारीख 25 दिसंबर 2021 से बदलकर 25 दिसंबर 2024 कर दी और उन्हें धोखा देने की नीयत से बैंक में पेश कर दिया। मामला तब सामने आया जब करामत उल्लाह की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से एक कानूनी नोटिस भेजा गया।

फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी: हफीज अहमद का आरोप है कि आरोपी अब उस पर मुकदमे का दबाव बनाकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story