- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बस ने बाइक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत
Tara Tandi
21 Feb 2025 1:25 PM IST

x
Bareilly बरेली । जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार बस ने दो घरों के चिराग को बुझा दिया। दोनों छात्र एक बाइक पर स्कूल जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा अग्रसार रोड पर रामियापुर गांव के पास हुआ, जब एक स्कूली बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। भोजीपुरा थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अर्जुन और मनोज के रूप में हुई शिनाख्त
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रामियापुर निवासी 9वीं कक्षा के अर्जुन पुत्र कल्याण सिंह और 10वीं कक्षा के मनोज पुत्र नत्थू सिंह दोनों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, वहीं, स्थानीय लोग इस हादसे से आक्रोशित हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
लापरवाही से तेज रफ्तार बस दौड़ा रहा था ड्राइवर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे जैसे ही बस की चपेट में बाइक आई, काफी दूर तक बाइक को बस घसीटते हुए ले गई, जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
बुझ गए चिराग
हादसे में मनोज और अर्जुन की मौत हो गई, जिससे दो घरों के चिराग बुझ गए। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जैसे ही उनके शव देखे, वे बेसुध होकर गिर पड़े। दो छात्रों की मौत से हर तरफ गम की लहर दौड़ गई।
अरविंद यादव ने बताया कि दोनों मेरे भतीजे थे, जो सुबह खेत की ओर निकले थे। खेत में पहुंचकर देखा कि बस बहुत तेज आ रही थी, तो वे साइड में खड़े हो गए। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उसे रोक नहीं पाया और जाकर दीवार से टकरा गया, जिसके कारण दोनों उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
TagsBareilly बस बाइक सवारमारी टक्करदो छात्रों मौतBareilly bus collides with bike ridertwo students dieजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





