उत्तर प्रदेश

Bareilly: विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:07 PM IST
Bareilly: विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा
x
मुकदमा दर्ज

बरेली: रास्ते मे पानी चला रहे दबंगों का युवक ने विरोध किया। तो दबंगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए परिवार के लोगों पर पथराव किया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मारपीट मे एक को गंभीर चोट आई। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और पथराव करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार की शाम फरीदपुर के मझौआ हेतराम के इल्यास और उनके साथी रास्ते मे पानी चला रहे थे। पड़ोस के आस खां ने विरोध किया। जिसके बाद इल्यास खां और उनके साथियों ने आस खां को पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने आस खां को बचाने की कोशिश की।

आरोप है जिसके बाद दबंगों ने ईट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसमे आसिव, किस्मत, हसमूद समेत पांच लोग घायल हो गए। आसिव के सिर मे गंभीर चोट आई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। आस खां के भाई की तहरीर पर पुलिस इल्यास खां, शेर खां, हसनखां, कौसर खां, कासिमखां, नकी रजा एवं शरीफ खां के खिलाफ बलवा,पथराव करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story