उत्तर प्रदेश

Bareilly: बरेली कॉलेज में छात्रा का बुलेट स्टाइल एंट्री, सब रह गए हैरान

Admindelhi1
19 Jun 2025 2:03 PM IST
Bareilly: बरेली कॉलेज में छात्रा का बुलेट स्टाइल एंट्री, सब रह गए हैरान
x

बरेली: बरेली कॉलेज मे सोमवार को शाम की पाली में परीक्षा देने के लिए एक छात्रा साथी छात्रनेता के साथ बुलेट पर बैठकर परीक्षा हॉल तक गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच बरेली कॉलेज प्रशासन ने पहचान कराकर आरोपी छात्रनेता और छात्रा पर कार्रवाई की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम की पाली की परीक्षा शुरू होने से महज पांच मिनट पहले बीकॉम ब्लॉक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज आवाज के साथ आकर रुकी।

इस पर सवार एक छात्रा और एक युवक नीचे उतरे। खुद को छात्रनेता बताने वाला युवक छात्रा को परीक्षा कक्ष तक छोड़ने गया। किसी ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए सीधे कक्ष के बाहर तक बुलेट से आई और बुलेट बिना किसी रोक-टोक के तेज आवाज करती हुई कॉलेज परिसर से बाहर निकल गई। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने घटना की जांच के आदेश देते हुए केंद्र प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि वीडियो के जरिये दोनों की पहचान की जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story