- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: सैदपुर...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: सैदपुर हाकिंस में बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया गया
Admindelhi1
29 Nov 2025 2:55 PM IST

x
बरेली: नगर निगम ने कल (शुक्रवार) को सैदपुर हाकिंस क्षेत्र में किला नदी के तट पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इकबाल ने 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नदी की जगह पर अवैध भवन निर्माण कर लिया था। इसको लेकर पूर्व में नोटिस जारी किया था, जिसे नजरअंदाज करने पर नगर निगम की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल और राजस्व टीम मौजूद रही। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि आसपास के लोगों को भी अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कहा कि नदी के आसपास के क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के बाद अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नगर निगम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर भविष्य में अगर कहीं कोई अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबरेलीसैदपुरहाकिंसबुलडोजरअवैध निर्माणहटायाBareillySaidpurHawkinsbulldozerillegal constructionremovalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





