उत्तर प्रदेश

Bareilly: बाइक सवार युवक पर सांड ने किया हमला, युवक घायल

Admindelhi1
16 Sept 2025 11:26 AM IST
Bareilly: बाइक सवार युवक पर सांड ने किया हमला, युवक घायल
x

बरेली; जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के सिथरा गांव के पास सोमवार को आवारा सांड ने बाइक सवार एक युवक पर हमला कर दिया। घटना मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विष्णु मौर्य बिजौरिया से बरेली लौट रहे थे। रास्ते मे आवारा सांड ने हमला कर उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें नवाबगंज के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। वही सेंथल मे घूम रहे छुटटा पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। इन पशुओं के चलते आए दिन लोग हादसों में घायल हो रहे है।

शुक्रवार रात सांड़ से बाइक टकराने से कुंवरपुर बंजरिया निवासी अशफाक की जान भी चली गई थी। जनता की समस्या को देखते हुए भाजपा कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर छुटटा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। भाजपा नेता का कहना है सांड़ कस्बे में छुटटा घूम रहे हैं। लोगों को घायल कर रहे हैं गोशाला में केवल गाय ही रखी जा रही है। सांड फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि नगर पंचायत में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री पोर्टल व एसडीएम से शिकायत की है।

Next Story