उत्तर प्रदेश

Bareilly: देवर ने विधवा भाभी से बनाए जबरन संबंध, अप्राकृतिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप

Admindelhi1
10 Feb 2025 7:04 AM GMT
Bareilly: देवर ने विधवा भाभी से बनाए जबरन संबंध, अप्राकृतिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप
x
"फर्जी शादी के कागज भी तैयार किए"

बरेली: कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने देवर पर जबरन यौन शोषण और अप्राकृतिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि देवर लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और एक दिन जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सास ने भी आरोपी का पक्ष लिया और 10 रुपये के स्टांप पर फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवा दिया।

पति की मौत के बाद देवर ने बढ़ाई नजदीकियां: पीड़िता के मुताबिक, उसके पति का निधन दस साल पहले हुआ था। पति की मौत के बाद देवर उसे गलत नजर से देखने लगा। अप्रैल 2019 में घर में अकेला पाकर उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपनी सास को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी का ही साथ दिया और किसी से कुछ कहने पर घर से निकालने और जहर देकर मारने की धमकी दी।

फर्जी शादी के कागजात बनवाए: आरोपी देवर ने महिला और उसके रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए 10 रुपये के स्टांप पर फर्जी विवाह प्रमाणपत्र तैयार कर लिया। इस पर अपनी और पीड़िता की फोटो लगाकर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए। इसके बाद वह परिवारवालों को विधवा भाभी से शादी करने का झांसा देने लगा।

जबरदस्ती संबंध और मारपीट का आरोप: पीड़िता का आरोप है कि देवर उसे जबरन शारीरिक और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जब उसने विरोध किया तो जानवरों की तरह पीटता था।

महिला की शिकायत पर बहेड़ी कोतवाली में आरोपी देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

Next Story