- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव ,पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
5 Dec 2024 10:58 AM IST

x
Bareilly भुता : भुता-बीसलपुर मार्ग पर प्रीति कॉलेज के पास 36 वर्षीय युवक का बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पहुंचकर जांच की। बाद में सीओ आशुतोष शिवम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की हादसा या हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
बुधवार दोपहर 2 बजे भुता बीसलपुर मार्ग पर प्रीति कॉलेज के पास सड़क किनारे शव पड़ा ,ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। तलाशी में उसके पास से आधार कार्ड मिलने पर परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कुंवर पाल सिंह चौहान का शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को किसी काम से घर से निकले थे, शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने काफी तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार को पुलिस से सूचना मिलने पर परिजनों ने पहुंचकर देखा तो शव कुंवर पाल सिंह का था। मृतक के चेहरे और सिर के पीछे की तरफ भी चोट के निशान है। उसके पास से सल्फास की गोलियों का एक बंद पैकेट भी मिला है। इससे मामला को संदिग्ध प्रतीत होता है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा की मौत कैसे हुई है।
कुंवर पाल की पत्नी निशि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं । वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या हादसा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
TagsBareilly सड़क किनारेसंदिग्ध परिस्थितियोंयुवक मिला शवपुलिस कर रही जांचBareilly: Dead body of a youth found on the roadside under suspicious circumstancespolice is investigating. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





