उत्तर प्रदेश

Bareilly: बीएलओ और सुपरवाइजरों को कार्य में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

Admindelhi1
24 Nov 2025 3:47 PM IST
Bareilly: बीएलओ और सुपरवाइजरों को कार्य में उत्कृष्टता के लिए सम्मान
x

बरेली: एसआईआर के तहत रविवार को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बरेली शहर, भोजीपुरा, बरेली कैंट और बिथरी चैनपुर विधानसभा के पांच-पांच बीएलओ और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों से अन्य बीएलओ व सुपरवाइजर को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर प्रमोद कुमार ने सुपरवाइजर विपिन पटेल, लाल सिंह, भुवनेन्द्र कुमार, छत्रपाल, सलीम अहमद व बीएलओ सोमपाल, उमेश पाल सिंह, पवन कुमार, धर्मेन्द्र रफीक अहमद को सम्मानित किया। बिथरी चैनपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय सिंह ने सुपरवाइजर सिराज अहमद, अजीत कुमार, उर्मिलेश कुमार, शेर सिंह, मो. असलम व बीएलओ विजय सिंह, प्रमोद कुमार गंगवार, निष्ठा गुप्ता, डोरी लाल वर्मा, अंजली वर्मा को सम्मानित किया।

बरेली शहर विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने भूपेन्द्र गंगवार, अजय आनंद, अशोक कुमार गंगवार, प्रदीप कुमार, प्रेमराज व बीएलओ मयंक शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रमिता रानी, नीतू चौधरी, शहाना को सम्मानित किया। बरेली कैंट विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चंद्र ने सुपरवाइजर राजेश कुमार कंचन, सौरभ चौहान, संजीव सक्सेना, जितेन्द्र पाल सिंह, अभिषेक आर्य व बीएलओ प्रत्यूश प्रसून उपाध्याय, अटल सक्सेना, नेहा सक्सेना, जितेन्द्र कुमार, प्रियंका उपाध्याय को सम्मानित किया। इसके अलावा कार्यालय में लगातार कार्य कर रहे वीआरसी के ऑपरेटरों को मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें ऋषि कुमार, आशीष दीक्षित, शशांक शेखर, मेहराज आलम, रमेश कुमार, लकी सक्सेना, योगेन्द्र पाल सिंह आजाद, मनोज कुमार शामिल है।

Next Story