- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: तालाब मुक्त...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: तालाब मुक्त कराने हेतु भाकियू ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
Admindelhi1
16 Sept 2025 11:29 AM IST

x
बरेली: तालाब पर अवैध कब्जा हटाने और सोरहा मे जमीन पर हुए कब्जे को मुक्त कराने सहित कई मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि गांव बगरऊ में लेखपाल द्वारा सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करा दिया गया है। गांव सोरहा में दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है उसे कब्जामुक्त कराया जाए। गांव कुरतरा के राशन कार्ड मे नाम जोड़ने के लिए चार बार प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन नाम नही जुड़ा है। मोहम्मदगंज और मनकरी के बीच खड़ंजे के पैसे मंजूर होने के बाद भी ना तो पीपा पुल निर्माण शुरू किया गया है और न ही खड़ंजे का काम शुरू किया गया है।
इस दौरान अरविंद सिंह सोमवंशी, चौधरी हरवीर सिंह, सुधीर बालियान, भूपराम, बसंत राम, अनोखेलाल, रामदयाल, झंडू सिंह गंगवार, सुमेरीलाल, चौधरी हरपाल सिंह, मदनलाल आदि मौजूद रहे है।
Tagsबरेलीतालाबमुक्तभाकियूप्रशासनज्ञापनसौंपाBareillyPondFreeBKUAdministrationMemorandumAssignedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





