- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: दुष्कर्म...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: दुष्कर्म प्रयास का आरोप झेल रहा भाजपा युवा नेता, युवती ने बताया पांच घंटे का दर्द
Tara Tandi
10 Jun 2025 12:58 PM IST

x
Bareilly बरेली : भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। उधर, एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ गाली-गलौज की जा रही है। यह ऑडियो भी भाजयुमो नेता का बताया जा रहा है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 1 जून को वह अपनी स्कूटी सही कराने के लिए जा रही थी। शाम को 6 बजे वापस आते वक्त रास्ते में उसका पति और भाजपा युवा मोर्चा के नेता के साथ दो अज्ञात युवक मिले। उन्होंने उसे रोका और जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद एक मकान में ले गए और वहां बंद कर दिया। इसके बाद पति ने मारपीट की और दोबारा उसे भाजयुमो नेता के साथ कमरे में बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि भाजयुमो नेता ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर मकान मालकिन ने उन्हें बचाया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
TagsBareilly दुष्कर्म प्रयासआरोप झेल रहाभाजपा युवा नेतायुवती बताया पांच घंटे दर्दBareilly rape attemptBJP youth leader facing chargesgirl said she suffered pain for five hoursजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





