उत्तर प्रदेश

Bareilly: भाजपा नेता के डंपर और वाहन सीज, प्रशासन ने किया नोटिस

Admindelhi1
16 Dec 2025 4:15 PM IST
Bareilly: भाजपा नेता के डंपर और वाहन सीज, प्रशासन ने किया नोटिस
x

बरेली: डीएम के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ रविवार रात संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 23 डंपरों को सीज किया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव के सात डंपर भी शामिल है। उनकी बोलेरो गाड़ी को भी सीज कर दिया गया। अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करते हुए थाना इज्जतनगर चौकी बैरियर नंबर 1 के पास रविवार रात 11 बजे से तीन बजे तक जोरदार अभियान चलाया गया। खनन अधिकारी मनीष कुमार, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार सदर, एआरटीओ, एसएचओ इज्जतनगर ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी कर एक-एक वाहन की सघन जांच की। जांच मे पता चला कि कई गाड़ियों के पास वैध परमिट भी नही था।

वही जमकर ओवरलोडिंग भी की जा रही थी। भारी भरकम टीम देखकर कई ड्राइवर गाड़ियां छोड़कर भाग गए। टीम ने कुल 23 डंपर सीज किये। टीम को जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा लिखी एक बोलेरो भी मिली। माना गया कि यह गाड़ी टीम की रेकी कर रही थी। इसलिए इसको भी सीज कर दिया गया। पकड़े गए डंपर पुलिस को सुपर्द किए गए। इस दौरान ट्रांसपोर्टर और ड्राइवरों ने कई डंपर जीपीएस से लॉक कर दिए। इस कारण उनको आगे ले जाने मे दिक्कत हुई। जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। इसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Story