उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्राचीन बिहारी जी मंदिर में भजन संध्या, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Admindelhi1
25 Jun 2025 11:57 AM IST
Bareilly: प्राचीन बिहारी जी मंदिर में भजन संध्या, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
x

बरेली: प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर खत्रियान, नाथ नगरी बरेली द्वारा श्रीमदभागवत का आयोजन कल बुधवार से किया जा रहा है, जो लगातार सात दिन तक चलेगी, आज पूर्व संध्या पर भजन गायक शिवम शर्मा द्वारा प्रभु का गुणगान किया गया, उनके गाये भजनों जैसे करुणामई कृपा कीजिए, श्री राधेनाम मेरी राधा रानी को जिस जिसने गाया है बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, बाबा ओ बाबा मुझे तुझ पर भरोसा है, करके इशारा बुलायी गयी रे, तेरी शरण में आकर मैं धन्य हो गया। रसिया को नार बनाओ री रसिया को … आदि भजनों ने समा बांध दिया। भक्तगण मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे माहौल भक्तिमय हो गया।

प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर सेवा परिवार के सेवादार अमित कपूर ने बताया कि कल 25 जून 2025 से कथा व्यास श्री व्योम त्रिपाठी महाराज (वृन्दावन वाले) के श्रीमुख से शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक भागवत रस धारा बहेगी। इससे पहले कल दोपहर 3 बजे से क्षेत्र मे कलश यात्रा भी निकलेगी।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, सोनिया अतुल कपूर, मीनू कपूर, रीना गर्ग, शिवम कपूर, तरुण कपूर, रुक्मणी, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रानी सक्सेना, कविता ओबराय, निखिल वर्मा, अमित खोसला, बब्बु जी, मंजू आदि शामिल रहे। प्रसाद सेवा अमित कपूर द्वारा की गयी।

Next Story