उत्तर प्रदेश

Bareilly: जेई के घर बेगार पर बेलदार ने किया खुलासा, नगर निगम से तनख्वाह पूरी

Admindelhi1
25 April 2025 2:49 PM IST
Bareilly: जेई के घर बेगार पर बेलदार ने किया खुलासा, नगर निगम से तनख्वाह पूरी
x
मुख्य अभियंता को जांच के आदेश दिए

बरेली: नगर निगम की ड्यूटी करने के बजाय जेई के आवास पर काम करने वाले बेलदार की शिकायत नगर आयुक्त के पास पहुंची तो उन्होंने मुख्य अभियंता को जांच के आदेश दिए।

बृहस्पतिवार को सभी बेलदारों को मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने तलब कर लिया। बेलदार सोनू दो साल से एक जेई के घर घरेलू नौकर की तरह काम करता है।

हर माह करीब 40 हजार रुपये वेतन का भुगतान नगर निगम से हो रहा है। मुख्य अभियंता ने उससे पूछताछ की। सोनू ने बताया कि वह साहब के आवास पर ही काफी समय से तैनात है।

वहां चौका बर्तन करता है। कहा कि हमें किस बात का डर, साहब के घर काम करता हूं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story