उत्तर प्रदेश

Bareilly: बीडीए का एक्शन, अवैध निर्माण पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

Admindelhi1
12 April 2025 12:49 PM IST
Bareilly: बीडीए का एक्शन, अवैध निर्माण पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
x
विष्य में इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

बरेली: बीडीए अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों का सर्वे कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। भविष्य में इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों की सूची भी बीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी ताकि लोगों को इसका पता चल जाए और उनकी मेहनत की कमाई न डूबे।

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने सभी इंजीनियरों को अवैध निर्माण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। जो कॉलोनाइजर नियमों का पालन न करते हुए काम कर रहे हैं, उन पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। सभी जगहों के अवैध निर्माण का सर्वे पूरा कर सूची तैयार की जाए। कार्ययोजना बना कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई जाए।

इसके साथ ही टीम लोगों को जागरूक करें कि भूखंड और भवन खरीद करते समय अच्छे से जानकारी कर लें। सस्ते के चक्कर में लोग अवैध रूप से काटे गए प्लॉट आदि न खरीदें। बीडीए खेत, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर बिना स्वीकृत मानचित्र वाली कॉलोनियों की सूची को तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करेगा। पुरानी सूची में नए नामों को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही ही है। जिन कॉलोनाइजरों ने नियमों का पालन नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

Next Story