- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: अवैध...

x
बरेली: कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे तीन अवैध कॉलोनियों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। वही दो अवैध निर्माण सील किए गए। बीडीए की कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। बीडीए के प्रवर्तन दल ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली मे पप्पू के 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, शिवअवतार शर्मा के 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और इंद्रजीत के 6000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल मे कॉलोनी विकसित करने के इरादों पर पानी फेर दिया। तीनों ने कॉलोनी के लिए कुछ सड़कें, साइट ऑफिस और अन्य निर्माण शुरू कराए थे।
इन्हें प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कराया। इसके अलावा दौलतराम गुप्ता और राजेश सिंह की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर सील कर दिया गया। दोनों के मानचित्र स्वीकृत नही थे। यह जानकारी बीडीए की ओर से दी गई है।
Tagsबरेलीअवैध कॉलोनियोंबीडीएसख्तकार्रवाईफतेहगंजपश्चिमीदो निर्माण सीलBareillyillegal coloniesBDAstrict actionFatehganj Westtwo buildings sealedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





