उत्तर प्रदेश

Bareilly: बेसिक स्कूलों में परीक्षा का अनोखा तरीका, छात्र बैठे दरी पर

Admindelhi1
11 Dec 2025 3:24 PM IST
Bareilly: बेसिक स्कूलों में परीक्षा का अनोखा तरीका, छात्र बैठे दरी पर
x

बरेली; जनपद के 2486 परिषदीय विद्यालयों मे 280496 विद्यार्थियों की बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा और छह से आठ तक विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक सभी विषयों की मौखिक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 तक बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई।

इस वर्ष अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रश्नपत्र समय पर स्कूलों को उपलब्ध करा दिए थे। सीलबंद प्रश्नपत्र बीएसए की ओर से सभी विद्यालयों में भेजे गए। कई स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था न होने से बच्चों ने दरी पर बैठकर परीक्षा दी। नगर क्षेत्र में एसआईआर कार्य में बीएलओ व सुपरवाइजर की ड्यूटी कर रहे शिक्षकों के स्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों से 90 शिक्षकों की ड्यूटी बीएसए डॉ. विनीता ने लगाई थी। कई विद्यालयों पर परीक्षा का निरीक्षण करने बीईओ भी पहुंचे। वही हरुनगला प्राथमिक विद्यालय में बच्चे दरी पर परीक्षा देते मिले। मालूम हुआ कि इस विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे हैं। बच्चों की तुलना में यहां फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन ने दरी की व्यवस्था कराई।

Next Story