उत्तर प्रदेश

Bareilly: IGRS रैंकिंग में बरेली की चमक, मुरादाबाद ने भी किया शानदार प्रदर्शन

Admindelhi1
14 May 2025 1:13 PM IST
Bareilly: IGRS रैंकिंग में बरेली की चमक, मुरादाबाद ने भी किया शानदार प्रदर्शन
x
जोन के पांच जिले प्रदेश के टॉप-10 में शामिल

बरेली: आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन के पांच जिलों ने प्रदेश में टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। 1 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक की अवधि की समीक्षा में प्रदेश में बरेली ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बदायूं पांचवें, मुरादाबाद छठे, बिजनौर सातवें और रामपुर आठवें स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर मंगलवार को एडीजी रमित शर्मा ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जोन मुख्यालय से दरोगा सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, बरेली से दरोगा सोनी खम्पा, सिपाही सचिन कुमार, बदायूं से दरोगा विवेक कुमार, सिपाही संजीव चौधरी, मुरादाबाद से इंस्पेक्टर अवनीश पाल, महिला हेड कांस्टेबल जूली, सिपाही नितिन शिवाच, बिजनौर से इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, सिपाही कमलदीप, सूर्यप्रताप, रामपुर से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, दरोगा ओमपाल सिंह, सिपाही श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।

Next Story