- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: धार्मिक स्थल...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: धार्मिक स्थल के पास मिला प्रतिबंधित मांस, इलाके में तनाव
Tara Tandi
24 May 2025 1:31 PM IST

x
Bareilly बरेली । फरीदपुर में हिंदू संगठनों में उस वक्त आक्रोश फैल गया जब एक धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। फिलहाल धार्मिक स्थल के पास से अवशेष हटा दिए गए थे।
पूरा मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। फरीदपुर के पचौमी गांव में मौजूद धार्मिक स्थल के पास लोगों ने बोरा पड़ा देखा तो उसको खोला गया। बोरे के अंदर प्रतिबंधित पशु के अवशेष देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो हंगामा होने लगा। विश्व हिंदू परिषद के सोमपाल राठौर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग की। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल धार्मिक स्थल के पास से प्रतिबंधित पशु के अवशेष हटा दिए गए थे। फरीदपुर पुलिस जांच में जुटी है।
TagsBareilly धार्मिक स्थलपास मिला प्रतिबंधित मांसइलाके तनावBareilly Banned meat found near religious placetension in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





