उत्तर प्रदेश

Bareilly: आजम खान की मौजूदगी से सपा को मिलेगा फायदा: नरेश उत्तम

Admindelhi1
26 Sept 2025 12:31 PM IST
Bareilly: आजम खान की मौजूदगी से सपा को मिलेगा फायदा: नरेश उत्तम
x

बरेली: समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आजम खान देश के जाने-माने नेता और सपा के संस्थापक सदस्य है। उन पर रंजिश में बेवजह मुकदमे थोपे गए हैं। वह बसपा में नही जा रहे हैं। बसपा मे उनके जाने की कहानी मनगढ़ंत है। डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल दुख दिए हैं। इसलिए 2027 में एक इंजन का फेल होना तय है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गुरुवार को बरेली पहुंचे। वह मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के घर शादी समारोह मे शामिल होने आए थे। बरेली जंक्शन पर उतरने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओ ने मालाओं से लाद दिया।

इसके बाद वह सर्किट पहुंचे और नेताओं व कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए अभी से बूथ लेवल पर मेहनत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जो तोड़ मेहनत करने की अपील की और कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ नाइंसाफी हुई है। आजम खान पार्टी के बड़े नेता है। उनकी मौजूदगी से पार्टी को फायदा ही होगा। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज मे किसान, नौजवान परेशान है। किसान नुकसान उठाकर कम कीमत पर अपनी फसल बेच रहा है। खाद के लिए लंबी लाइनें लग रही है और लाठी मिल रही है।

इस सरकार में महिलाएं भी सुरक्षित नही है। आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा पूरी तरह से तैयार है। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, शुभलेश यादव आदि रहे।

Next Story