उत्तर प्रदेश

Bareilly: आजम खां पर फर्जी मुकदमे, फिर भी मिला समर्थन

Admindelhi1
24 Sept 2025 2:21 PM IST
Bareilly: आजम खां पर फर्जी मुकदमे, फिर भी मिला समर्थन
x

बरेली: सपा नेता आजम खां के सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद झुमका तिराहे पर सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पहुंचे। भीड़ के चलते आजम खां कार से बाहर नही निकल सके और उन्होंने कार मे बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर रामपुर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सरफराज अली, रविंद्र यादव, मनोहर पटेल, खालिद खां, पुरुषोतम गंगवार, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, श्यामवीर यादव, सैफ अली खा आदि मौजूद रहे। वही झुमका तिराहे पर आजम खां से भेंट करने के बाद जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शाम करीब 5 बजे पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि सत्ता के इशारे पर मो. आजम खान को कई फर्जी मुकदमों में फंसाया गया लेकिन सत्य सामने आने में कुछ समय तो जरूर लगता है पर जीत हमेशा सत्य की ही होती है। इसी सत्य की बदौलत कोर्ट के आदेश अनुसार आजम खान को कोर्ट से रिहा किया गया है। हमें न्यायपालिका और संविधान पर पूर्ण विश्वास है।

जिस प्रकार से आज जेल से मोहम्मद आजम खान को मुक्ति मिली है। ठीक उसी प्रकार इन फर्जी मुकदमों से भी उन्हें बहुत जल्द ही निजात मिल जाएगी। पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सपा पार्षद राजेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इं. अनीस अहमद खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, मनोहर पटेल, दीपक शर्मा, राजेश मौर्या, समयुन खान, अशोक यादव, सरफराज वली खान, सैफ वली खान, हसीब खान, सुरेन्द्र सोनकर, ब्रजेश श्रीवास्तव, युधिष्ठिर पाल सिंह, हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, ऋषि यादव, श्यामवीर यादव, असलम खान आदि मौजूद रहे।

Next Story