उत्तर प्रदेश

Bareilly: सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचें, मिल-जुल कर मनाएं त्योहार

Admindelhi1
1 Jun 2025 1:35 PM IST
Bareilly: सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचें, मिल-जुल कर मनाएं त्योहार
x

बरेली: थाना परिसर मे ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ हाइवे नीलेश मिश्रा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थान पर कुर्बानी न करे और सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न डाले त्योहार आपसी त्योहार व सौहार्द से मनाएं।

थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें और कुर्बानी के बाद अवशेष इधर-उधर न फेंके। कुर्बानी के बाद नालियों मे अगर खून बहता मिलता है तो कार्रवाई होगी। बैठक मे सीओ हाइवे नीलेश मिश्रा, थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी अनूप सिंह सहित नगर के धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Next Story