उत्तर प्रदेश

Bareilly: फंदे पर लटका मिला ऑटो चालक, परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की

Admindelhi1
2 Jun 2025 12:56 PM IST
Bareilly: फंदे पर लटका मिला ऑटो चालक, परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की
x

बरेली: जनपद के थाना किला क्षेत्र के कटघर मोहल्ले मे शनिवार की देर रात युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे भी फंदा लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के कटघर निवासी इश्तियाक (40) कबाड़ का कारोबार करने के साथ ही ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर इश्तियाक का पत्नी और एक अन्य युवक से विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया था। मगर शनिवार रात इश्तियाक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला। परिजनों ने रविवार सुबह जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के भांजे गुलफाम ने बताया कि इश्तियाक और उसकी पत्नी रुखसार के बीच लंबे समय से रिश्तों में खटास चल रही थी। इसके कारण दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। भांजे समेत परिजनों ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत इश्तियाक की हत्या की गई है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story