उत्तर प्रदेश

Bareilly: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी शफीक गिरफतार

Admindelhi1
9 Jun 2025 4:10 PM IST
Bareilly: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी शफीक गिरफतार
x
मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

बरेली : थाना क्षेत्र मे दूसरे समुदाय के युवक ने शनिवार को घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर घर के पास गली मे ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर पड़ोसी महिला घर से निकली और आरोपी से बच्ची को बचाया। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार दोपहर बाद आरोपी शफीक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र कस्बे के एक मोहल्ले मे घर के बाहर एक छह साल की बच्ची खेल रही थी।

गांव माधौपुर माफी निवासी दूसरे समुदाय का शफीक उसे अकेले खेलते देख टॉफी का लालच देकर घर के पास दूसरी गली मे ले गया। वह उससे दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। बच्ची के रोने पर पड़ोसी महिला घर से बाहर निकल आई। आरोपी को ललकारा तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले मे लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान करने के बाद पुलिस ने रविवार को माधौपुर ओवरब्रिज के नीचे से शफीक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की बच्ची को आज मेडिकल के लिए भेजा गया और रविवार होने के कारण मेडिकल नहीं हो सका बच्ची को दोबारा मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।

Next Story