- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: होमगार्ड को...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: होमगार्ड को कुचलने की कोशिश, बोनट पर लटककर बचाई जान
Tara Tandi
20 July 2025 6:30 PM IST

x
Bareilly बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां दबंग कार सवारों ने एक होमगार्ड को अपनी गाड़ी के बोनट पर लटकाए रखा और कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते रहे. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह घटना बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित 24 हाईवे पर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आरोपियों की यह हरकत हाईवे पर कई लोगों ने देखी, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे कार को रोक सकें. कई लोगों ने कार रोकने की कोशिश भी की, लेकिन दबंग गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर मौके से निकल गए.
दरअसल, होमगार्ड ने कार को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की थी. इसी दौरान कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे होमगार्ड कार के बोनट पर जा गिरा. इसके बावजूद आरोपी चालक ने कार रोकने की बजाय उसे तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया. होमगार्ड को बचाने के प्रयास में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गाड़ी को भी आरोपियों ने टक्कर मार दी और फरार हो गए.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया. गनीमत रही कि होमगार्ड को गंभीर चोटें नहीं आईं और उसकी जान बच गई.
एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर गाड़ी और आरोपियों की पहचान में जुटी है. फिलहाल घटना के बाद से पुलिस अलर्ट मोड में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं.
TagsBareilly होमगार्डकुचलने कोशिशबोनट लटककर बचाई जानBareilly home guardtried to crushsaved his life by hanging on the bonnetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





