उत्तर प्रदेश

Bareilly: शराब के लिए पैसे न देने पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
21 Aug 2024 7:48 PM IST
Bareilly: शराब के लिए पैसे न देने पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
x
Bareilly बरेली: बारादरी के कांकरटोला में शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने पप्पू के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पप्पू ने बताया कि सोमवार को रात 8.30 बजे वह अपनी बहन के घर के बाहर खड़े थे कि तभी मोहल्ले का महेंद्र आया और शराब पीने के लिए पांच सौ रुपये मांगने लगा।
मना करने पर गाली गलौज करने लगा और घर में घुस गया। इसके बाद महेंद्र का भाई राजू, भतीजा सौरभ, प्रशांत और सचिन लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़ दिया। शिकायत पर थाना बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Next Story