उत्तर प्रदेश

Bareilly: ग्रामीणों से घिरते ही बदमाशों ने फायरिंग कर शुरू की भगदड़

Admindelhi1
3 Jun 2025 1:52 PM IST
Bareilly: ग्रामीणों से घिरते ही बदमाशों ने फायरिंग कर शुरू की भगदड़
x
"ग्रामीणों ने भी फायरिंग की"

बरेली: रात 10:30 बजे आश्रम के पीछे कॉलोनी में बदमाशों ने एक मकान पर घुसने की कोशिश की, आहट होने पर मकान मालिक जाग गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आकर बदमाशों को घेरने की कोशिश करने लगे। बदमाशों ने ग्रामीणों से खुद को घिरता देख फायरिंग की तो ग्रामीणों ने भी फायरिंग की, जिससे वह भाग गए। बदमाश कोई घटना का अंजाम नहीं दे पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस कांबिंग करती रहीं, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया।

रविवार रात फरीदपुर रोड पर आश्रम के पीछे कॉलोनी में मनोज, रामबाबू के मकान में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घुसने की कोशिश की, आहट पाकर मनोज व उसके परिवारजन जाग गए और शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आ गए, और बदमाशों ने अपने को घिरते देख फायरिंग कर दी। तभी ग्रामीणों ने फायरिंग करते हुए बदमाशों को खदेड़ दिया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस भी पहुंची। ग्रामीण चोरों की दहशत से रात रात भर छत पर बैठकर जागने को मजबूर हैं। बता दें पिछले एक माह में क्षेत्र में 20-25 घरों में चोरियां हो चुकी है। लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोर समेट ले गए, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी चोर को पकड़कर किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी।

चोर एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे रखे पड़ी हैं, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है। शीघ्र ही चोरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

Next Story