- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बिल्वा में...

बरेली: जनपद की सदर तहसील के बिलवा गांव मे बरातघर निर्माण को लेकर लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद आखिरकार सुलझ गया है। बरातघर के लिए अब 3400 वर्ग मीटर उपयुक्त भूमि चिह्नित कर ली गई है। जिससे निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले चयनित की गई जमीन पर कब्जा होने के कारण परियोजना अटकी हुई थी। कब्जा हटने के बाद भी निर्माण योग्य भूमि नहीं मिल पा रही थी। जिससे शासन स्तर पर निर्माण में हो रही देरी को लेकर सवाल उठने लगे थे।
शासन से पूछताछ शुरू होते ही प्रशासन ने मामले मे तेजी दिखाई और वैकल्पिक जमीन की तलाश पूरी की। डीपीआरओ कमल किशोर ने मंगलवार को बिलवा गांव पहुंचकर प्रशासन की ओर से प्रस्तावित नई जमीन का राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जमीन को निर्माण के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया गया। डीपीआरओ के अनुसार इस परियोजना के लिए 14वें वित्त आयोग की परफॉर्मेंस ग्रांट से कुल 3.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। जिनमें से 50 प्रतिशत राशि पहले ही जारी हो चुकी है।





