उत्तर प्रदेश

Bareilly: कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए अनुप्रिया पटेल का जोरदार संदेश

Admindelhi1
5 Nov 2025 3:04 PM IST
Bareilly: कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए अनुप्रिया पटेल का जोरदार संदेश
x

बरेली: अपना दल (एस) का स्थापना दिवस मंगलवार को अर्बन हाट के ऑडिटोरियम में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता मे जोश भरा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कभी अपना दल को वोटकटवा कहा जाता था। डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को मानने वाले उनके कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और मेहनत की बदौलत आज हम उत्तर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि अपने बल से अपना दल-एस को नंबर एक पार्टी बनाना है।

हर पिछड़े, शोषित और वंचित की उम्मीद का दीया जलाना है। अपना दल-एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 4 नवंबर 1995 को स्थापित अपना दल के 30 साल पूरे हो गए। कार्यकर्ताओं ने एक छोटे से पौधे को विशालकाय वृक्ष बना दिया। डॉ. सोनेलाल पटेल ने सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन की बात कही थी। व्यवस्था परिवर्तन से हमारा तात्पर्य यह है कि पिछड़ा-शोषित और वंचित समाज के लोगों की भागीदारी लोकतंत्र के चारों स्तंभों में सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि बरेली के लोगों ने दिखा दिया कि पार्टी अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मजबूत पकड़ बना चुकी है। उन्होंने कहा, हम पहले डरते थे कि पश्चिम में कितने लोग आएंगे लेकिन आज यह भीड़ बता रही है कि पूर्व से पश्चिम तक अपना दल की लहर चल पड़ी है।

कहा कि प्रदेश मे हमारे विधायकों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है एक सांसद भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम देश के बड़े संगठनों में शुमार होंगे। अनुप्रिया ने कहा कि हम नगर पंचायत और जिला पंचायत आदि चुनावों में भी प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं मे संगठन की मजबूती को लेकर जोश भरा। संगठन के महासचिव केके पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने सभा को संबोधित किया। स्वार से अपना दल के विधायक शफीक अहमद अंसारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बरेली जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज गंगवार ने आगामी चुनावों को देखते हुए शहर से गांव तक सदस्यता अभियान शुरू करने की अपील की। जिससे संगठन में नये सदस्य जुड़े और संगठन बाहुबली चन देश में परचम लहराये।

Next Story