- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: नामांकन...
Bareilly: नामांकन प्रक्रिया में अंगन सिंह ने पेश किए दस्तावेज़

बरेली: बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व मे हुए चुनाव मे गत वर्ष लगभग 550 वोट लेकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाले दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी अंगन सिंह एडवोकेट ने पुनः अपने समर्थकों के साथ सचिव पद पर अंतिम दिन नामांकन कराकर ताल ठोंक दी है। जिससे बरेली बार एसोसिएशन के सचिव पद पर चुनावी मुकाबला और कड़ा हो गया है। हांलांकि बरेली बार एसोसिएशन के इस चुनाव मे देखना यह दिलचस्प होगा कि इस बार के चुनाव में मतदाता बहुत ही असमंजस की स्थिति में फंसे हुए हैं क्योंकि उनके मध्य प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों को अपनी लोकप्रियता के आधार पर कोई किसी से कम नही आंक पा रहे है और साथ ही दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा दो अलग-अलग सचिव पद के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
सचिव पद पर नामांकन कराने वाले प्रत्याशी अंगन सिंह एडवोकेट ने भी अपने समर्थकों के साथ बरेली बार चुनाव पैनल के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया और उसके बाद अधिवक्ताओं के साथ जलपान किया। जिसमें हजारों अधिवक्ता रहे और चुनाव मे पूर्ण सहयोग का वायदा किया।





