उत्तर प्रदेश

Bareilly: अनामिका सिंह चौथी बार बरेली कमिश्नर, सौम्या अग्रवाल ट्रांसफर

Admindelhi1
17 Sept 2025 12:30 PM IST
Bareilly: अनामिका सिंह चौथी बार बरेली कमिश्नर, सौम्या अग्रवाल ट्रांसफर
x

बरेली: सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी मे तैनात रही अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त बनाए जाने पर विकास भवन मे खुशी का माहौल है। वह 2007-08 मे बरेली की सीडीओ रह चुकी है और लगातार चौथी महिला मंडलायुक्त के रूप मे तैनाती हुई है। विकास भवन के कर्मचारी बताते है कि अनामिका सिंह के सरल स्वभाव और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाने की क्षमता के कारण उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहा है। सीडीओ रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे जो आज भी चर्चा मे है।

उनकी नियुक्ति से बरेली के विकास मे नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है। अनामिका सिंह की कार्यशैली के कारण लोग उनसे काफी उम्मीदें लगा रहे है। वह विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इधर, 2008 बैच की आईएएस सौम्या अग्रवाल ने मार्च 2023 मे बरेली कमिश्नर के पद पर चार्ज ग्रहण किया था। इससे पहले जून 2022 को कमिश्नर आर. रमेश के तबादले के बाद सेल्वा कुमार जे ने बतौर कमिश्नर पदभार संभाला था।

दो अक्टूबर 2022 को उनका तबादला मेरठ कमिश्नर के पद पर हुआ और बरेली मे सारिका मोहन को कमिश्नर के पद पर भेजा गया था। वह चार्ज लेने नही आई तो केंद्र में तैनात रही संयुक्ता समद्दार को बरेली का कमिश्नर बनाया गया। 27 फरवरी 2022 को शासन ने संयुक्ता समद्दार को कमिश्नर पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया था। इसके बाद दो मार्च को सौम्या अग्रवाल ने कमिश्नर का पदभार संभाला था।

Next Story