उत्तर प्रदेश

Bareilly: देश के लिए मिसाल, बिहार की जनता ने बनाई दिशा: जेपीएस राठौर

Admindelhi1
19 Nov 2025 1:39 PM IST
Bareilly: देश के लिए मिसाल, बिहार की जनता ने बनाई दिशा: जेपीएस राठौर
x

बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार मे सहकारिता मंत्री और बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर मंगलवार शाम बरेली पहुंचे। इस दौरान पत्रकार वार्ता मे उन्होंने दिल्ली मे हुए ब्लास्ट पर कहा कि जो भी दोषी है उन्हें कानूनन कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। वही बिहार चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश को एक रास्ता दिखाने का काम किया है। जनता ने बता दिया कि सुशासन और विकास पर ही वोट मिलता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज निकलने वाली यात्रा मे शामिल होने आए प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि जब तक विपक्ष हार का ठीकरा अपने सिर नही फोड़ेगा।

तब तक उनको इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। जब यो समझ जाएंगे कि इस हार के लिए वे स्वयं जिम्मेदार है तब बात बनेगी। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संवैधानिक संस्थाओं और डीएम को अपमानित करने का काम करते है। वही बिहार मे लालू यादव के परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जंगलराज शिकार उनका परिवार स्वयं हो गया है और वही उठापटक मची हुई है। इसलिए बच्चों को अच्छे संस्कार देना जरूरी है। जेपीएस राठौर ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Next Story