उत्तर प्रदेश

Bareilly: निजी अस्पताल में लापरवाही का आरोप, नवजात की अदला-बदली से हंगामा

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:16 PM IST
Bareilly: निजी अस्पताल में लापरवाही का आरोप, नवजात की अदला-बदली से हंगामा
x

बरेली: जनपद के थाना प्रेमनगर स्थित एक नर्सिंग एंड मेटरनिटी होम मे नवजात की अदला-बदली का परिजनों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद पहले बेटे के जन्म की सूचना दी लेकिन कुछ देर बाद बेटी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। प्रेमनगर स्थित नर्सिंग होम मे सुभाषनगर निवासी आकाश बाबू रत्नाकर की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे काजल का प्रसव हुआ। स्टाफ ने परिजनों को बेटे का जन्म होने की बात कही लेकिन चंद घंटों बाद ही एक अन्य स्टाफ ने बेटी होने की बात कही तो परिजन आग बबूला हो उठे और अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि बेटे के जन्म की सूचना मिलने के बावजूद उन्हें बच्चा दिखाया नही गया। करीब घंटे तक परिवार को किसी प्रकार की जानकारी नही दी गई। अस्पताल में नवजात बदलने की साजिश की गई है दे और उनके बेटे को किसी और को दिया गया है। परिजनों ने पुलिस मे तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर का फोन पर उनका पक्ष जानने के लिए कॉल की गई तो उनका फोन ही नही उठा। थाना प्रभारी प्रेमनगर आशुतोष कुमार रघुवंशी ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो पता चला कि अस्पताल में सिर्फ एक ही प्रसव हुआ है। जबकि परिजन बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रहे है।

Next Story