उत्तर प्रदेश

Bareilly: दृश्यता घटने से एयरलाइन ने लिया डायवर्ज़न का फैसला

Admindelhi1
18 Dec 2025 2:29 PM IST
Bareilly: दृश्यता घटने से एयरलाइन ने लिया डायवर्ज़न का फैसला
x

बरेली: घने कोहरा के चलते सिग्नल दृश्यता कम होने से बेंगलुरू-बरेली इंडिगो फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर लैंड नही हो पाई। करीब 15-20 मिनट तक फ्लाइट आसमान मे ही उड़ती रही। इसके बाद एयरलाइंस ने फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया। वहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 3:10 बजे फ्लाइट ने लैंड किया। वहां से यात्रियों को बरेली भेजने की व्यवस्था एयरलाइंस द्वारा कराई गई। मंगलवार को बेंगलुरु से बरेली की फ्लाइट ने निर्धारित समय पर उड़ान भरी। बरेली मे 2:20 बजे लैंड करती।

लेकिन घने कोहरा के चलते दृश्यता कम थी। लो विजिक्लिटी के कारण फ्लाइट लैंड नही हो पाई। आसमान मे दो राउंड लिये। इसके बाद फ्लाइट को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली को डायवर्ट करना पड़ा। इधर जब फ्लाइट बरेली लैंड नही हुई तो बरेली-बेंगलुरु फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया। बरेली एयरपोर्ट पर 165 वात्री फ्लाइट का इंतजार कर रहे। उन्होंने नाराजगी भी जताई। सिविल इंक्लेव बरेली एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को कोहरा के चलते लो विनिब्लिटी थी। जिसकी वजह से वेगलुरु-बरेली फ्लाइट लैंड न हो सकी। फ्लाइट को बरेली से दिल्ली को डायवर्ट किया गया। बरेली-बेंगलुरू फ्लाइट भी कैंसिल की गई। यात्रियों का टिकट किराया रिफंड किया। कुछ ने अगली डेट मे टिकट को समायोजित कराया।

Next Story