उत्तर प्रदेश

Bareilly: जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल मे व्यवस्थाओं मे दिखा सुधार

Admindelhi1
30 May 2025 4:23 PM IST
Bareilly: जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल मे व्यवस्थाओं मे दिखा सुधार
x
मरीजों को राहत

बरेली: डीएम के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में गुरुवार को सुधार दिखने को मिला। अस्पताल में एक अतिरिक्त पर्चा काउंटर बना दिया गया है। पहले नौ काउंटर थे, अब दस कर दिए गए हैं। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। वही व्यवस्था बनाए रखने के लिए काउंटर पर महिला और पुरुष सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर दी गई है। ओपीडी में कक्ष के बाहर डॉक्टरों के नाम की सूची भी लग गई है। दरअसल, बुधवार को डीएम अविनाश सिंह ने निरीक्षण के दौरान देखा कि कक्ष में कौन डॉक्टर मरीज को इलाज दे रहे हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस पर उन्होंने एडीएसआईसी को डॉक्टर कक्ष के बाहर संबंधित डॉक्टरों के नाम की सूची लगवाने के निर्देश दिए थे। डीएम ने जिला महिला अस्पताल में पर्चा काउंटर का भी जायजा लिया था।

यहां महिला मरीजों की लाइन में ही पुरुष भी पर्चा बनवाने के लिए खड़े थे। इस पर डीएम ने महिला मरीजों की सहूलियत के लिए सीएमएस को पर्चा काउंटर आरक्षित कराने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को पर्चा काउंटर पर पुरुष और महिला पर्चा काउंटर अलग-अलग बना दिए गए। वही जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में मरीजों को राहत देने के लिए तीन कूलर लगवाए गए हैं। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के अनुसार सभी वार्डों में कूलर लगवा दिए हैं, लेकिन टीबी वार्ड बड़ा है, जो मरीजों से फुल रहता है।

इसलिए इस वार्ड में दो अतिरिक्त कूलर भिजवा दिए गए हैं। दरअसल, गर्मी की वजह से वार्ड में टीबी रोगी परेशान थे। दो दिन पहले रोगियों ने डॉक्टर को भी यह समस्या बताई थी।

Next Story