उत्तर प्रदेश

Bareilly: ठंड के बाद दिन में खिली तेज धूप ,प्रदेश में सबसे गर्म रहा जिला

Tara Tandi
11 Jan 2025 12:01 PM IST
Bareilly: ठंड के बाद दिन में खिली तेज धूप  ,प्रदेश में सबसे गर्म रहा जिला
x
Bareilly बरेली : जिले में जनवरी का मौसम एक बार फिर से अचानक बदल गया। रात में ठंड के बाद दिन में तेज धूप खिली तो एक दिन में पारा सात डिग्री से अधिक चढ़ गया। प्रदेश में बरेली सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को बारिश की भविष्यवाणी की है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस जनवरी में सबसे कम रहा है। इस दौरान हवा में नमी सुबह 94 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 8-10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार हैं। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं सोमवार से गुरुवार को घना कोहरा रहेगा और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।
Next Story