उत्तर प्रदेश

Bareilly: सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने उगला राज, जेवर बरामद

Admindelhi1
20 Feb 2026 5:37 PM IST
Bareilly: सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने उगला राज, जेवर बरामद
x

बरेली: इवेंट मैनेजर युवती का अपहरण और हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके जेवर लूटकर अपनी कार में ही छिपाकर रख दिए थे। बारादरी पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर कार में छिपाए गए लाखों के जेवरात बरामद कर लिए। अब इस मुकदमे मे लूट की धारा भी बड़ा दी गई है। बारादरी के मोहल्ला दुर्गानगर मे रहने वाली ईवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने बाली 30 वर्षीय पूजा राणा को 12 जनवरी रिठौरा के गांव बड़ेपुरा निवासी विमल ने घर से बुलाने के बाद अपने साथी की मदद से गला कसकर हत्या कर दी थी।

फिर यह पूजा के शव को रिठौरा मे नहर किनारे दफन करके फरार हो गया। सीसीटीवी से मामला खुलने के बाद पुलिस ने 23 जनवरी को विमल और उसके साथी को गिरफ्तार कर पूजा शव व स्कूटी बरामद कर उसे जेल भेज दिया। घटना मे प्रयुक्त उसकी कार सीज करके थाने मे खड़ी कर दी गई। इस दौरान पूजा के पिता ने आरोप लगाया कि उसने काफी जेवर भी पहन रखे थे जो विमल ने लूट लिए। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गुरुवार को विमल को पांच घंटे पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पूजा से लूटे गए जेवर उसने अपनी कार मे छिपाए है।

इस पर थाने से चाबी लेकर थाना परिसर मे खड़ी कार खोली गई तो विमल की निशानदेही पर सीट के नीचे एक रूमाल मे बांधकर रखे गए जेवर बरामद कर लिए गए। इन जेवर में पूजा की दो चेन, दो अंगूठी और एक जोड़ी झुमकी है। बरामदगी के मुकदमे मे लूट को धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को दोबारा जेल भेज दिया गया है।

Next Story