उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति: डॉ. बबीता सिंह

Admindelhi1
31 Oct 2025 2:59 PM IST
Bareilly: स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति: डॉ. बबीता सिंह
x

बरेली: महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं को स्वावलम्बी होने के साथ प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल अभियान की सफलता के लिए विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का नारा दिया। श्रीमती चौहान ने कहा कि महिलाओ को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और इस अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी कर सभी को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। स्टेशन रोड स्थित बारात घर में हुए सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मे महिला आयोग की सदस्य कविता पाण्डेय, विधायक डा. एमपी आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नीरेन्द्र सिंह राठौर, पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार, डा. एके गंगवार, कार्यक्रम संयोजक डा. मीनाक्षी गंगवार, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष स्वाति गंगवार, श्रुति गंगवार, दमखोदा प्रमुख स्नेहलता, किरन पटेल, सुभाषिनी जैसवाल, डा० पूजा गंगवार, चौधरी देवेन्द्र सिंह, अंकित शुक्ला, विमला शुक्ला, मीरा गंगवार, पूरन लाल लोधी, सभासद कविता शर्मा, अनामिका गुप्ता, प्रशंसा शर्मा, सविता उपाध्याय, केशव गुप्ता, नीतिश उपाध्याय, अरविन्द शुक्ला व सरला गंगवार आदि रही।

Next Story