- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: संपत्ति कर...

x
बकाया संपत्ति कर पर कार्रवाई, संपत्तियां सील
बरेली: नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए शुक्रवार को जोन-1 और 2 में विशेष सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया गया। साथ ही 5.52 लाख रुपये जमा कराए गए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि लंबे समय से संपत्ति कर जमा नाहीं करने वाले बकायेदारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कर जमा न करने पर निगम को सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ही बकायेदारों ने 552100 रुपये की राशि नगर निगम कोष में जमा कराई। उन्होंने बताया कि सख्ती का असर दिख रहा है और अन्य बकायेदार भी कर जमा करने के लिए आगे आ रहे है।
Tagsबरेलीसंपत्तिबकायाप्रशासनसख्तbareillypropertyarrearsadministrationstrictजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





