उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रशासन सक्रिय, नाहल नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी

Admindelhi1
16 Jun 2025 2:51 PM IST
Bareilly: प्रशासन सक्रिय, नाहल नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी
x

बरेली; डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी ने अधिकारियों के साथ मीरगंज मे स्थित नाहल नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश हैं, जिले में जो नदियां और झील विलुप्त होने की कगार पर हैं, उन्हें पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जाए। नाहल नदी रामपुर के मिलक कस्बे से होते हुए आती है। रामपुर की ओर नदी के सफाई का पूरा कार्य पूरा हो चुका है। इससे करीब सात गांव जुड़ रहे है जो सात किलोमीटर लंबी है। बरसात आने से पहले नदी के सफाई कार्य को पूरा किया जाएगा, ताकि यह पुराने स्वरूप में लौट सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए नदी के किनारे पौधे लगाए जाए। नदी को सूखा देखकर एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया नदी में पानी शीघ्र लाया जाए तथा इसकी निरन्तर साफ सफाई की जाए। उन्होंने कहा नदी के सौन्दर्याकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कई जगहों पर नदी का बांध कटा हुआ है। जिसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, एसडीएम न्यायिक निधि डोडवाल, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ भगवानदास समेत अन्य मौजूद रहे।

Next Story