उत्तर प्रदेश

Bareilly: वाहन पर जाति लिखाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीआईजी

Admindelhi1
25 Sept 2025 11:56 AM IST
Bareilly: वाहन पर जाति लिखाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीआईजी
x

बरेली: वाहनों या उसकी नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखकर या कोई चिह्न बनाकर लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे है। अब ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने रेंज के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत मे गुरुवार से अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा है कि किसी भी निजी और सरकारी वाहन पर जातिसूचक नाम या चिह्न नहीं दिखना चाहिए।

इस बारे में चारों जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी लगाया जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों का जागरूक किया जा रहा है कि वाहनों पर जाति लिखना अपराध है। इसके अलावा थानों में लगे नोटिस बोर्ड और रिकॉर्ड में भी जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रमुख सचिव और डीजीपी के आदेश से यह व्यवस्था लागू की गई है।

Next Story