उत्तर प्रदेश

Bareilly: योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर कार्रवाई

Admindelhi1
27 Sept 2025 2:42 PM IST
Bareilly: योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर कार्रवाई
x

बरेली: जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार को दबिश दी है। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई भाजपाई भड़क उठे और सिरौली थाने जा पहुंचे। युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच की। जिसमे आरोपी युवक थाना आंवला के गांव आजमपुर का मनीष यादव हलवाई है।

रात मे चौकी प्रभारी नवाबपुरा पूजा गोस्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी को दबिश भी दी है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story