उत्तर प्रदेश

Bareilly: संडे बाजार में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Admindelhi1
29 Dec 2025 2:51 PM IST
Bareilly: संडे बाजार में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
x

बरेली: ईसाइयों की पुलिया पर लंबे समय से चल रहे संडे बाजार के चलते पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। रविवार को नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों में भगदड़ मचा दी। टीम ने दो ठेलों और एक ट्रॉली भर सामान जब्त किया और दुकानदारों से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूले। नगर निगम की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे ईसाइयों की पुलिया पहुंची। उस समय अधिकांश दुकानदार अपने फड़ सजा रहे थे और सड़क पर वाहन खड़े थे।

टीम ने मालिया की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया तक व्यापक अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि इस सड़क पर कई निजी अस्पताल संचालित है और अवैध बाजार के कारण कई बार एंबुलेंस फंसने की शिकायतें मिल रही थी। अब हर रविवार को यहां निगरानी की जाएगी।

Next Story