उत्तर प्रदेश

Bareilly: गैरहाजिर सिपाही पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Admindelhi1
22 Jun 2025 5:10 PM IST
Bareilly: गैरहाजिर सिपाही पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया सस्पेंड
x

बरेली: जनपद के थाना सिरौली मे बगैर सूचना दिए सवा साल से ड्यूटी से गैरहाजिर रहना सिपाही को भारी पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। थाना सिरौली में तैनात सिपाही कृपाल सिंह को पिछले साल 12 सितंबर को केंद्रीय कारागार की सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना किया गया था। सात नवंबर को ड्यूटी समाप्त होने के बाद कृपाल सिंह इज्जतनगर से सिरौली के लिए रवाना हुआ लेकिन इसके बाद उसने थाने में वापसी दर्ज नहीं कराई।

तब से सिपाही कृपाल सिंह गैरहाजिर है। कृपाल सिंह ने इससे संबंधित कोई सूचना भी थाने पर नहीं दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने अनुशासनहीनता और कदाचार करने पर सिपाही कृपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

Next Story