- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: कलेक्शन...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: कलेक्शन एजेंटों की रेकी करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे
Admindelhi1
15 Dec 2025 3:04 PM IST

x
बरेली: फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से बैग छीनने के मामले मे रेकी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से छीना गया मोबाइल और 3750 रुपये बरामद किए है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के एसआई पंकज कुमार ने पुलिस टीम के साथ रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे रहपुरा से चिटौली जाने वाले रोड से रहपुरा जागीर निवासी उवैश को गिरफ्तार किया। एसओ अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपी ने गोविंद उर्फ जहरीला के साथ मिलकर मीरापुर से कलेक्शन कर फतेहगंज पश्चिमी जा रहे एजेंटों की रेकी की थी।
छीने गए 1.20 लाख रुपये मे से उवैश को 20 हजार रुपये और एक मोबाइल मिला था। इस मामले मे आरोपी अजय, मोनू, अंकित और रन सिंह को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी अजय गंगवार निवासी भोलापुर, भूपेंद्र गुर्जर निवासी रफियावाद और सुमित निवासी रहपुरा जागीर फरार है।
Tagsबरेलीकलेक्शनएजेंटोंरेकीआरोपीसलाखोंपीछेBareillyCollectionAgentsReconnaissanceAccusedBehind barsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





