उत्तर प्रदेश

Bareilly: अपहरण में आरोपी को सजा, अपहरण मामले में न्याय हुआ

Admindelhi1
4 Feb 2026 7:27 PM IST
Bareilly: अपहरण में आरोपी को सजा, अपहरण मामले में न्याय हुआ
x

बरेली: जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र की किशोरी के अपहरण के मामले मे पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीबीगंज क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी को 5 जनवरी को जिला शाहजहांपुर के सिधौली कटिया बुजुर्ग निवासी बादल उर्फ बॉबी अपहरण कर ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 29 जनवरी को किशोरी को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए।

बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दीं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बादल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Story