- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : पांच साल की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
9 Jun 2025 12:09 PM IST

x
Bareilly बरेली : पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बारादरी पुलिस ने पीलीभीत बाईपास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के एक पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले रफीक ने शनिवार को दिन में करीब 4 बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मुखबिर से रविवार रात को सूचना मिली कि आरोपी रफीक पीलीभीत बाईपास पर 99 बीघा के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी की घेराबंदी की। इस पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी रफीक के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी रफीक मूल रूप से बदायूं जिले के सहसवान के गांव शाहबाजपुर का निवासी है।
TagsBareilly पांच साल बच्चीदुष्कर्म आरोपी गिरफ्तारBareilly five year old girlrape accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





